मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद कल चंदौली में योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, June 20, 2022

मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद कल चंदौली में योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल


लखनऊ: (मानवी मीडिया)उत्तर प्रदेश के मत्स्य विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद कल 21 जून, 2022 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद चंदौली में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

इस संबंध में मत्स्य विकास मंत्री  ने बताया कि कल 21 जून, 2022 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "मानवता के लिए योग" घोषित की गयी है। इस अवसर पर देश के 25 करोड़ लोगों को योग से जोड़ने का संकल्प लिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने 3.5 करोड़ लोगों को योग से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

 निषाद ने बताया कि प्रदेश सरकार ने निर्धारित किये गये लक्ष्य की प्राप्ति हेतु अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास को एक जन आन्दोलन के रूप में पूरे उत्साह के साथ मनाये जाने के लिए स्थानीय प्रशासन से अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपेक्षा की है।

Post Top Ad

Responsive Ads Here