सुनील बंसल ने लोकसभा जीत के मूल मंत्र दिए - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, June 5, 2022

सुनील बंसल ने लोकसभा जीत के मूल मंत्र दिए

लखनऊ (मानवी मीडिया)उत्तर प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल  ने लोक सभा 2024 चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर चलाए जा रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले चुनावों में प्राप्त मतों के आधार पर बूथो का ए, बी व सी कैटेगरी में वर्गीकरण करना है। प्रदेश में कुल 1,74,203 बूथ हैं जिन पर डेढ़ लाख से अधिक बूथों पर भाजपा मजबूत स्थिति में है। इनमें ए कैटेगरी बूथ जिन पर पार्टी निरंतर विजय प्राप्त करती रही हैं और बी कैटेगरी जिन पर कभी जीते हैं और हारे भी हैं।  सी कैटेगरी जिन पर भा जा पा कभी चुनाव नहीं जीती है ऐसे भी लगभग 25000 बूथ हैं। हमें ऐसे बूथो को चयनित करते हुए उन बूथो को भी मजबूत करने के लिये लोकसभा चुनाव तक निरंतर कार्य करते हुए उसको जीतने के लिए अभियान चलाना है। यह अभियान जनप्रतिनिधि केंद्रित अभियान रहेगा जो सांसद व विधायकों के नेतृत्व में चलाया जाएगा।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि सीतापुर रोड सेवा परिसर स्थित ब्रज की रसोई कम्युनिटी हॉल में आयोजित बूथ सशक्तिकरण बैठक में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक,  प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा, विधायक आशुतोष टंडन, डॉ नीरज बोरा पूर्व विधायक सुरेश चंद्र तिवारी व अभियान प्रमुख नगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला, रामअवतार कनौजिया  मुख्य रूप से उपस्थित रहे जिन्होंने बैठक के प्रथम सत्र के उपरांत लोकसभा व विधानसभा स्तर पर बनाई गई टोली के साथ बैठकर कमजोर बूथो को चयनित करने का कार्य किया और उन पर कार्य करने हेतु वरिष्ठ व अनुभवी कार्यकर्ताओं की टोली बनाई गई

जो सांसद और विधायकों के नेतृत्व में बूथों को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।

 लखनऊ से राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी प्रत्येक विधानसभा में 20 बूथों पर वहां के लोगों से जनसंपर्क कर संवाद करेंगे और बूथ को सशक्त करने के माध्यम को समझ कर बूथ को मजबूती प्रदान देंगे।  15 से 30 जून तक चलने वाले इस अभियान में सभी कार्यकर्ताओं की सौ फीसदी भागीदारी होगी।

जुलाई में लाभार्थियों से संपर्क अभियान चलाया जाएगा क्योंकि 10 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी हैं जिन्होंने सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होकर भाजपा से जुड़े हैं और आज उसके समर्थक हैं।

ऐसे समर्थकों को चिन्हित करके उनको भी भाजपा कार्यकर्ता बनाना है जो आगे चलकर पदाधिकारी और नेता बन पार्टी को मजबूत करें।

सुनील बंसल ने बीते विधानसभा और विधान परिषद चुनाव का फीडबैक लिया. इसके साथ ही आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों और संगठन की संरचना को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया गया।


Post Top Ad