मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन पर दीपोत्सव कार्यक्रम विश्व हिंदू महासंघ लखनऊ ने मनाया - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, June 5, 2022

मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन पर दीपोत्सव कार्यक्रम विश्व हिंदू महासंघ लखनऊ ने मनाया

 


लखनऊ (मानवी मीडिया)  उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  महाराज के जन्मोत्सव अवसर पर दीपोत्सव कार्यक्रम विश्व हिंदू महासंघ लखनऊ के महानगर कार्यालय  पर किया गया। दीपोत्सव के उपरांत महाराज  के चित्र पर तिलक लगा कर केक काटा गया और मिष्ठान वितरण किया गया

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष लखनऊ श्रीवंत तिवारी के अतिरिक्त जिलाध्यक्ष एल डी त्रिपाठी, महानगर प्रभारी चंद्र मोहन श्रीवास्तव , महानगर मंत्री रवि कुमार ,महानगर मंत्री     मनीष गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष राम सिंह लोधी ,महासंघ संयोजक रामनाथ मिश्रा एवं महानगर मीडिया प्रभारी गणेश मिश्र जी उपस्थित रहे। सभी लोगों ने महाराज जी के स्वस्थ दिर्घायु जीवन हेतु प्रभु से प्रार्थना की।



Post Top Ad