किसने रची कानपुर हिंसा की साजिश? पीएफआई से संबंधों को भी तलाशेगी पुलिस - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, June 4, 2022

किसने रची कानपुर हिंसा की साजिश? पीएफआई से संबंधों को भी तलाशेगी पुलिस


कानपुर (
मानवी मीडिया जिले के बेकनगंज क्षेत्र में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुई सा में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। कानपुर हिंसा की साजिश किन-किन लोगों ने रची है, इसको लेकर भी पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस ने हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता हयात हाशमी समेत अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से 18 लोगों को पुलिस ने कल गिरफ्तार किया था जबकि छह लोगों को आज गिरफ्तार किया है। 

कानपुर के पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने शनिवार को बताया हयात जाफर हाशमी, जावेद अहमद खान, मोहम्मद राहिल और मोहम्मद सुफियान मुख्य रूप से साजिश में शामिल पाए गए हैं, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। ये सभी मौलाना अली जौहर फैन्स एसोसिएशन से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि कानपुर हिंसा के आरोपियों की वह कोर्ट से 14 दिन के लिए रिमांड पर भेजने का आग्रह करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य चार आरोपियों की पुलिस पीएफआई से संबंधों को लेकर भी जांच करेगी। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।

साथ ही इन सभी की संपत्ति भी जब्त की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में तीन एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस ने अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। 18 आरोपियों को कल और छह लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक 36 लोगों की पहचान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस संदिग्धों के मंसूबों की जांच कर रही है। अब तक की जांच से स्पष्ट हुआ है कि कुछ लोगों ने हिंसा भड़काने की कोशिश की। 

बतादें कि आरोपियों की शीघ्र पहचान और गिरफ्तारी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ ने सख्त निर्देश दिए थे। पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती के बीच बेकनगंज और नई सड़क इलाके में फिलहाल शांति है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को देर रात कानून व्यवस्था की समीक्षा कर दंगाईयों के साथ सख्ती से निपटने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि मंत्री स्तरीय समूह 11 जून से मंडल व जनपद स्तर पर दौरा कर कानून व्यवस्था की समीक्षा करेगा। 

Post Top Ad