53 साल की महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 13, 2022

53 साल की महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार


बांदा (मानवी मीडिया): उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले 53 साल की महिला के साथ उसके घर में घुसकर कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने के तीनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

गिरवां थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ओमशंकर शुक्ल ने बताया कि थाना क्षेत्र में 53 साल की महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना शनिवार तड़के हुयी थी। उस समय पीड़िता अपने घर में अकेले थी। उसके दोनों बेटे अन्य शहरों में मजदूरी करते हैं और उसका पति दूसरे घर में सो रहा था।

उन्होंने बताया कि शराब के नशे में गांव के ही तीन लोग दीवार फांदकर घर के अंदर घुसे और अकेली महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया। तीनों आरोपियों की उम्र 30 से 45 के बीच है। एसएचओ ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रविवार को अभियोग दर्जकर उसका चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया है और सोमवार सुबह तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश किए जाने की कार्यवाही की जा रही है।

Post Top Ad