लखनऊ उड़ान से चौथे दिन 278 हज यात्री रवाना - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, June 9, 2022

लखनऊ उड़ान से चौथे दिन 278 हज यात्री रवाना


लखनऊ:( मानवी मीडिया)हज-2022 हेतु लखनऊ इम्बारकेशन की आज 09 जून, 2022 को उड़ान सं0 एस0वी0 5703 अपने निर्धारित समय प्रातः 09ः45 बजे रवाना हुई जिमें 278 हज यात्री गये हैं। इसमें 152 पुरुष एवं 126 महिलाएं सम्मिलित हैं। इस उड़ान से अधिकतर 97 हज यात्री सीतापुर व 43 हज यात्री फतेहपुर ज़िले के गये हैं। इस उड़ान से हज यात्रियों के सहयोगार्थ एक खादिमुल हुज्जाज सिद्धार्थनगर ज़िले के  मेंहदी हसन गये हैं। अब तक लखनऊ इम्बारकेशन से सात खादिमुल हुज्जाज रवाना हो चुके हैं। यह जानकारी आज यहां उ0प्र0 राज्य हज समिति के सचिव/कार्यपालक अधिकारी श्री एस0पी0 तिवारी ने दी।

आज की द्वितीय उड़ान संख्या एस0वी0 891 पूर्वान्ह 11ः35 बजे रवाना हुई जिससे 99 हज यात्री गये हैं। इसमें 56 पुरुष एवं 43 महिलाएं सम्मिलित हैं। इस उड़ान से अधिकतर 25 हज यात्री हरदोई ज़िले के गये हैं। दिल्ली इम्बारकेशन से उत्तर प्रदेश के अब तक 2157 हज यात्री रवाना हो चुके हैं जिसमें हज यात्रियों के सहयोगार्थ अब तक चार खादिमुल हुज्जाज जा चुके हैं।    

Post Top Ad