माइक्रो डोनेशन अभियान के जरिए लोगों को जोड़ रही भाजपा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 5, 2022

माइक्रो डोनेशन अभियान के जरिए लोगों को जोड़ रही भाजपा

माइक्रो डोनेशन अभियान के तहत अब तक जिले में 30 हजार लोगों ने पार्टी फंड में किया डोनेट

एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने 17 सौ लोगों से कराया पार्टी फंड में डोनेशन


सुल्तानपुर (
मानवी मीडिया
4 मई।भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ आरए. वर्मा के नेतृत्व एवं नगर इकाई के अध्यक्ष आकाश जायसवाल के संयोजन में शहर के शाहगंज चौराहे पर माइक्रो डोनेशन कैंप लगाया गया। माइक्रो डोनेशन कैंप का शुभारंभ डॉ आर.ए.वर्मा ने फीता काटकर किया।इस दौरान पार्टी फंड के लिए लगभग 200 लोगों से ऑनलाइन डोनेशन लिया गया।मुख्य अतिथि एवं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.आर. ए.वर्मा ने कहा कि भाजपा प्रदेश स्तर पर माइक्रो डोनेशन के तहत लोगों को जोड़ने का काम कर रही है। डॉक्टर वर्मा ने बताया माइक्रो डोनेशन अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं तथा आम जनता से 5 रूपए, 50 रुपए ,100 रूपए 500 रूपए तथा 1000 रूपए तक पार्टी फंड में डोनेशन देने का अनुरोध कर रही है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास के लिए जन विश्वास को साथ लेकर कई कीर्तिमान स्थापित किया है।जनता सरकार द्वारा किए गए कार्यों की सराहना कर रही है। उन्होंने कहा भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर लोग पार्टी के सदस्य बनकर देश के प्रति समर्पण कर रहे हैं। पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह ने बताया अब तक जिले में 30 हजार लोगों ने पार्टी फंड में ऑनलाइन डोनेट किया है।वही एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने व्यक्तिगत रूप से लगभग 17 सौ लोगों को पार्टी फंड में डोनेट करवाया है। जिले में संगठनात्मक 26 मंडलों में जयसिंहपुर मंडल माइक्रो डोनेशन अभियान में नंबर 1 पर है।भाजपा के जिला महामंत्री व माइक्रो डोनेशन अभियान के जिला प्रमुख घनश्याम चौहान लगातार लोगों को पार्टी फंड में डोनेट करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।माइक्रो डोनेशन अभियान 7 मई तक चलाया जाना है।

आज शहर में लगे माइक्रो डोनेशन कैंप में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, जिला महामंत्री संदीप सिंह एवं धर्मेंद्र कुमार,मीडिया विभाग के जिला संयोजक अरुण कुमार द्विवेदी, सचिन अग्रहरि, उपमा शर्मा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष मंजू तिवारी,रेनू सिंह,प्रीति शर्मा,रचना अग्रवाल, सौरभ पांडे,राजकुमार सोनी,रवि श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव,राम अवध जयसवाल,मोहित साहू, अंकित अग्रहरि, राहुल भान मिश्रा, प्रदीप मिश्रा सुनील जयसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Post Top Ad