बड़ी खबर, करनाल से पुलिस ने पकड़े 4 संदिग्ध आतंकवादी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 5, 2022

बड़ी खबर, करनाल से पुलिस ने पकड़े 4 संदिग्ध आतंकवादी


करनाल (मानवी मीडिया): बड़ी खबर हरियाणा के करनाल से है। यहां राज्य पुलिस ने 4 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।चारों गिरफ्तार आतंकी इनोवा गाड़ी में हाईवे से गुजर रहे थे। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने इस बारे में सूचना दी थी। चारों गिरफ्तार आतंकी गुरप्रीत, अमनदीप, परविंदर और भूपेंदर पंजाब के रहने वाले हैं। इनमें तीन फिरोजपुर और एक लुधियाना का है।

फिलहाल पुलिस की कई टीमें मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस की मानें तो ये आतंकी कई जगह बड़ी वारदातों को अंजाम दे सकते थे।  SP गंगाराम पुनिया ने बताया कि चारों आरोपियों पाकिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के इशारे पर काम कर रहे थे। रिंदा ने ही इन्हें असलहा सप्लाई किया था और उसे आदिलाबाद (तेलंगाना) में पहुंचाने का काम सौंपा था। इसके बदले चारों को मोटी रकम मिलनी थी। इससे पहले भी आरोपी नांदेड़ के पास ऐसी कन्साइनमेंट पहुंचा चुके हैं। 


Post Top Ad