श्री शारदा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स, लखनऊ में स्मार्ट फ़ोन वितरण - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, April 13, 2022

श्री शारदा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स, लखनऊ में स्मार्ट फ़ोन वितरण


लखनऊ (मानवी मीडिया) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईंगंज में स्थित श्री शारदा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में सोमवार दिनांक ११/०४/२०२२ को युवाओं के तकनिकी सशस्क्तिकरण हेतु उत्तर प्रदेश सरकार के डीजी शक्ति मिशन के तहत  स्मार्ट फ़ोन वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया |

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में S.D.M मोहनलालगंज डॉ. शुभी सिंह उपस्थित रहीं साथ ही श्री शारदा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के डीन प्रोफ. विवेक मिश्रा एवं मीडिया जगत के कई जाने माने चेहरे कार्यक्रम में उपस्थित रहे |

कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ. शुभी सिंह और प्रोफ. विवेक मिश्रा ने दीप प्रज्वलन कर के किया, तत्पश्तात डॉ. विवेक मिश्रा ने आये हुए सभी अथितियों का स्वागत किया |


इसके बाद डॉ. शुभी सिंह ने मंच पर आकर छात्रों का उत्साह वर्धन किआ और उन्हें करियर में आगे सफलता पाने के लिए प्रोत्साहित किया. 

जिसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को डॉ. शुभी सिंह द्वारा फ्री स्मार्ट फ़ोन वितरित किये गए जिससे वो अपने आगे की पढ़ाई और कुशल तरीके से कर सके |

कार्यक्रम के अंत में प्रोफ विवेक मिश्रा ने डॉ शुभी सिंह को मोमेंटो देकर उनको सम्मानित किया और कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति के लिए उनका आभार व्यक्त किया |

 श्री शारदा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स स्मार्ट फ़ोन वितरण योजना से लाभ पाने वाले सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है , साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के इस डीजी शक्ति मिशन की प्रंशंसा एवं धन्यवाद व्यक्त करता है

Post Top Ad