रोहिणी कोर्ट में फिर फायरिंग, वकील और मुवक्किल के बीच विवाद - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, April 22, 2022

रोहिणी कोर्ट में फिर फायरिंग, वकील और मुवक्किल के बीच विवाद


नई दिल्ली (
मानवी मीडिया): दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार सुबह गोली चलने की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि एक वकील और मुवक्किल के बीच विवाद में गोली चली थी।जानकारी के अनुसार सुबह 8.45 बजे गेट नंबर सात पर एक वकील और क्लाइंट के बीच झड़प हो गई। इस दौरान गेट नंबर सात पर सुरक्षा में तैनात नगालैंड पुलिस फोर्स के जवान ने दोनों के बीच में झगड़ा खत्म कराने के लिए जमीन पर एक गोली चला दी।

इसके बाद पुलिस को बुलाया गया और सुरक्षा में तैनात अफसर को हिरासत में लेकर रोहिणी कोर्ट चौकी ले जाया गया। मामला शांत होने के बाद कोर्ट की सिक्योरिटी एक बार फिर बढ़ा दी गई है।

हालांकि कोर्ट परिसर के पास गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि  रोहिणी कोर्ट में इस तरह की घटना सामने आई है, इससे पहले भी यहां शूटआउट और बम ब्लास्ट जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

गौरतलब है कि बीते साल सितंबर में भी रोहिणी कोर्ट में गोलीबारी हुई थी। इस दौरान यहां गैंगवॉर हुआ था। इसमें टिल्लू ताजपुरिया गैंग के दो लोगों ने जितेंद्र मान उर्फ गोगी (गोगी गैंग का सरगना) की जान ले ली थी। हालांकि, पुलिस ने उन दोनों बदमाशों को भी ढेर कर दिया था। इस मामले में दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में हुए गोलीकांड पर दिल्ली हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था। 

Post Top Ad