पश्चिम बंगाल में सात रोहिंग्या कि गिरफ्तार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, March 17, 2022

पश्चिम बंगाल में सात रोहिंग्या कि गिरफ्तार


जलपाईगुड़ी (मानवी मीडिया)-उत्तरी पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी (एनजीपी) स्टेशन से छह महिलाओं समेत सात रोहिंग्या को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार रोहिंग्याओं को आज अदालत में पेश किया गया। बुधवार दोपहर एनजेपी स्टेशन पर दिल्ली जाने वाली ट्रेन से सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) और राज्य पुलिस के बीच सहयोग से सात लोगों को हिरासत में लेने के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई। रोहिंग्या लोगों की गिरफ्तारी वैध दस्तावेजों के बिना भारत में उनके कथित अवैध प्रवेश के लिए की गई है।

कानून प्रवर्तन एजेंसियों को एक गुप्त सूचना मिली कि सात रोहिंग्या बंगलादेश से भारतीय सीमावर्ती राज्य असम में दाखिल हुए हैं और फिर नयी दिल्ली के रास्ते में एनजेपी से एक ट्रेन पर सवार हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार एकमात्र पुरुष की पहचान म्यानमार नागरिक मोहम्मद जुबैर (34) के रूप में की, लेकिन महिलाओं की पहचान तुरंत नहीं हो सकी। उनकी उम्र 20 से 40 साल के बीच है। गिरफ्तार रोहिंग्या ने कहा कि वे नौकरी की तलाश में भारत आए थे। सभी सात विदेशी नागरिकों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए जलपाईगुड़ी जिला अदालत ले जाया गया।

Post Top Ad