नर्मदा घाटी की टनल में बड़ा हादसा, मिट्टी में 9 लोग दबे - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, February 13, 2022

नर्मदा घाटी की टनल में बड़ा हादसा, मिट्टी में 9 लोग दबे


कटनी (मानवी मीडिया): मध्य प्रदेश के कटनी जिले में शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां के स्लीमनाबाद में नर्मदा घाटी परियोजना की टनल की मिट्‌टी धंस गई। मिली जानकारी के अनुसार सुरंग में कुल 9 मजदूर धस्स गए। सुरंग के धंसने के बाद मलबे में फंसे 9 मजदूर में से 5 को बचा लिया गया। जबकि SDERF की टीम द्वारा बचाव अभियान अभी भी जारी है।

राजधानी भोपाल से इस पूरे मामले की गृह विभाग लाइव मॉनिटरिंग कर रहा है। खुद प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान पल-पल की अपडेट अधिकारियों से ले रहे हैं। इस मामले में जांच कराने के निर्देश भी दे दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कटनी के स्लीमनाबाद में हुई घटना का संज्ञान लिया। उन्होंने कटनी कलेक्टर से फोन पर चर्चा कर घटना की जानकारी ली। वह निरंतर कटनी जिला प्रशासन से संपर्क में हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ले रहे हैं। 

बता दें, ये हादसा बरगी के दायें तट पर नहर के लिए बनाई जा रही अंडरग्राउंड टनल के निर्माण के दौरान शनिवार शाम करीब 7:30 बजे हुआ। टनल की मिट्टी धंस गई और उसमें 9 मजदूर दब गए। इनमें से 3 मजदूरों को तो उसी वक्त सुरक्षित निकाल लिया गया था। यहां रेस्क्यू ऑपरेशन फिलहाल जारी है।

Post Top Ad