बुली बाई ऐप मामले में पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 6, 2022

बुली बाई ऐप मामले में पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार


नई दिल्ली (मानवी मीडिया): मुस्लिम महिलाओं की बोली लगाने वाली 'बुली बाई' ऐप मामले में गिरफ्तारी का सिलसिला जारी रखते हुए दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उसने इस ऐप के मुख्य साजिशकर्ता को असम से गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि उसकी आईएफएसओ (IFSO) स्पेशल सेल ने इस 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया और अब इसे राजधानी लाया जा रहा है। दिल्ली पुलिस की टीम आरोपी को लेकर दोपहर साढ़े तीन बजे इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर पहुंचेगी। 

आईएफएसओ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस बीस वर्षीय आरोपी का नाम नीरज बिश्नोई है। नीरज असम के जोरहाट में दिगंबर इलाके का रहने वाला है। इतना ही नहीं वह वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। आईएफएसओ के डीसीपी केपीएस मल्होत्रा ने बताया, 'दिल्ली पुलिस की विशेष सेल IFSO ने असम से बुल्ली बाई ऐप के मुख्य साजिशकर्ता नीरज बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। इसने ही गिटहब पर यह ऐप बनाई थी और यही ऐप के ट्विटर अकाउंट का मेन होल्डर था। उसे दिल्ली लाया जा रहा है।'

बता दें कि नीरज बिश्नोई को मिलाकर अब तक इस मामले में कुल 4 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। बता दें कि बुली बाई ऐप के जरिए मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें शेयर कर के उनकी कथित तौर पर बोली लगाई जा रही थी। इस मामले में अब तक विशाल कुमार, श्वेता सिंह और मयंक रावत को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, मामले में दिल्ली पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है।

Post Top Ad