अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 22, 2022

अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

लखनऊ (मानवी मीडिया ्समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ तथा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आज वरिष्ठ समाजवादी नेता, पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री  जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं सांसद प्रो0 रामगोपाल यादव, पूर्व सांसद  उदय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय सचिव  राजेन्द्र चौधरी तथा प्रदेश अध्यक्ष  नरेश उत्तम पटेल सहित तमाम नेताओं ने  जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और नमन किया। 

   अखिलेश यादव ने कहा कि  जनेश्वर मिश्र ने जो समाजवादी रास्ता दिखाया उसे मजबूत करेंगे। समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा था। हम सब उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं। 

     अखिलेश यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण एवं समाजवादी साहित्य के अध्ययन पर बहुत जोर देते थे। प्रशिक्षण शिविरों में उनके भाषण बहुत प्रेरणाप्रद होते थे। उनसे हम सबको बहुत सीखने का मौका मिलता था। वे गम्भीर से गम्भीर विषय को बहुत सरलता से समझाते थे। वे पार्टी के समर्पित नेता थे।

                      

Post Top Ad