03 जिले के निर्वाचन अधिकारी ,जिलाधिकारी एवं 02 जिले के पुलिस अधीक्षक को तत्काल से स्थानान्तरित - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 22, 2022

03 जिले के निर्वाचन अधिकारी ,जिलाधिकारी एवं 02 जिले के पुलिस अधीक्षक को तत्काल से स्थानान्तरित


लखनऊ: (मानवी मीडिया) भारत निर्वाचन आयोग ने उ०प्र० विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के संबंध में प्रदेश के 03 जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी एवं 02 जनपदों के पुलिस अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरित कर दिया है।

        उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी  अजय कुमार शुक्ला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हटाये गये अधिकारियों के स्थान पर अब फिरोजाबाद जनपद के नये जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी  सूर्यपाल गंगवार, बरेली जनपद के जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी  शिवाकांत द्विवेदी तथा कानपुर नगर के जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी नेहा शर्मा को नियुक्त किया गया है।

     उन्होंने बताया कि इसी प्रकार दो जनपदों में फरोजाबाद एवं कौशाम्बी के पुलिस अधीक्षकों को भी बदल दिया गया है अब फिरोजाबाद जनपद के पुलिस अधीक्षक आशीष त्रिपाठी एवं कौशाम्बी जनपद के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा होंगे।

Post Top Ad