आवास विकास के 1350 कर्मचारियों को नई पेंशन मिली - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, January 12, 2022

आवास विकास के 1350 कर्मचारियों को नई पेंशन मिली


लखनऊ: (मानवी मीडिया) आवास विकास के 1350 कर्मचारियों को नई पेंशन मिली आवास विकास परिषद के सभी कर्मचारियों को नई पेंशन स्कीम का लाभ देने का निर्देश हुआ है। अभी तक यहां के लगभग 1350 कर्मचारियों को नई पेंशन स्कीम का लाभ नहीं मिल पा रहा था। जबकि शासन ने 19 मई 2009 को ही नई पेंशन स्कीम लागू की थी। आवास आयुक्त ने एक जनवरी को ही इसका निर्देश जारी किया।नई पेंशन स्कीम का लाभ न मिलने से आवास विकास के कर्मचारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी थी। इस संबंध में कर्मचारियों ने दिसंबर में मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी भेजा था। जिसमें लेखा विभाग की भारी लापरवाही बताया था। साथ ही शासनादेश का उल्लंघन भी। शासन ने 2009 में ही नई पेंशन योजना को मंजूरी दी थी लेकिन आवास विकास परिषद अभी तक अपने कर्मचारियों को इसे नहीं दे रहा था। अब आवास विकास ने नई पेंशन स्कीम को स्टॉक होल्डिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया के माध्यम से देना शुरू किया है। पहले दिन 11 जनवरी को परिसर के नवीन भवन मुख्यालय में इस संबंध में कैम्प भी आयोजित किया गया। जिसमें कर्मचारियों को प्रान नंबर आवंटित किया गया। नई पेंशन स्कीम मिलने से कर्मचारियों का रोष कम हुआ है। कर्मचारी पैन कार्ड, एड्रेस प्रूफ, कैंसिल चेक, फोटो तथा अन्य दस्तावेज देकर पेंशन की औपचारिकता पूरी करा सकते हैं।

Post Top Ad