महिलाआयोग मुख्यालय पर महिला जनसुनवाई की - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, December 8, 2021

महिलाआयोग मुख्यालय पर महिला जनसुनवाई की

 

लखनऊ (मानवी मीडिया)उ.प्र. राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर रोकथाम और पीडि़त महिलाओं को त्वरित न्याय दिलायें जाने के उद्देश्य से अध्यक्ष  विमला बाथम द्वारा आज को आयोग मुख्यालय लखनऊ पर महिला जनसुनवाई की गयी। सुनवाई के दौरान 13 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, शेष प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही कर प्रगति आख्या उपलब्ध कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिये गये। आयोग मुख्यालय पर विभिन्न जनपदों से आये 09 पीडि़त आवेदिकाओं/आवेदकों द्वारा दिये गये नवीन प्रार्थना पत्रों व साथ ही विभिन्न माध्यमों से आयोग कार्यालय में प्राप्त नवीन प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये गये। 
इसके अतिरिक्त आज  को   विमला बाथम के निर्देशानुसार प्रदेश के 24 जनपदों में क्रमशः आगरा, फिरोजाबाद, मिर्जापुर, अयोध्या, बलरामपुर, देवरिया, सम्भल, हाथरस, अलीगढ़, जालौन, चित्रकूट, कानपुर नगर, भदोही, प्रयागराज, चन्दौली, श्रावस्ती, एटा, अम्बेडकरनगर, बिजनौर, प्रतापगढ़, बहराइच, लखीमपुरखीरी, महराजगंज एवं फर्रूखाबाद में क्रमशः आयोग की  उपाध्यक्षा (द्वय)  सुषमा सिंह व  अंजु चैधरी एवं  सदस्यों के द्वारा भी मिशन-शक्ति फेज-3 के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं विषयक जागरूकता शिविर तथा महिला उत्पीड़न की घटनाओं की उक्त जनपदों के वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ महिला जनसुनवाई/समीक्षा बैठक कर पीडि़त महिलाओं की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।

Post Top Ad