फर्जी, उ0 प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम में भर्ती किये जाने कि सूचना - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 31, 2021

फर्जी, उ0 प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम में भर्ती किये जाने कि सूचना

 


लखनऊ (मानवी मीडिया)प्रायः देखा जा रहा है कि वर्तमान में विभिन्न वेबसाइटों के माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में भर्ती किये जाने सम्बन्धित सूचना प्रसारित की जा रही है। यह सूचना पूर्णतः फर्जी एवं भ्रामक है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम इस प्रकार की वेबसाइटों पर प्रसारित की जा रही भर्ती सम्बन्धित सूचना का खण्डन करता है।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा भर्ती सम्बन्धित समस्त सूचनाएं अपनी वेबसाइट www.upsrtc.com एवं समाचार पत्रों के माध्मय से विज्ञप्ति जारी कर प्रसारित की जाती है।

भविष्य में भी उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा जब भी भर्ती सम्बन्धित कार्यवाही की जायेगी, उसके सम्बन्ध में सूचना उपर्युक्त वेबसाइट एवं समाचार पत्रों के माध्यम से प्रसारित की जाएगी।


Post Top Ad