मोहर्रम, नवरात्रि, दशहरा अन्य त्यौहारों के मद्देनजर किया गया गोष्ठी का आयोजन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, October 12, 2021

मोहर्रम, नवरात्रि, दशहरा अन्य त्यौहारों के मद्देनजर किया गया गोष्ठी का आयोजन

लखनऊ(मानवी मीडिया)  पुलिस उपायुक्त  पश्चिमी के निर्देशन में आगामी त्योहारों के मद्देनजर अपर पुलिस पुलिस उपायुक्त पश्चिमी  चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा पुलिस उपायुक्त पश्चिमी कार्यालय में किया गया गोष्ठी का आयोजन।

नवरात्रि, मोहर्रम, दशहरा एवं अन्य त्योहारों को सकुशल शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु  पुलिस उपायुक्त पश्चिमी के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा अन्य विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों को उनके जिम्मेदारी से अवगत कराते हुए गोष्ठी आयोजित की गई जिसमे एसीपी कैसरबाग  पंकज श्रीवास्तव, ए.सी.पी. यातायात, प्र0नि0 कैसरबाग  प्रमोद मिश्रा, प्र0नि0 ठाकुरगंज  विश्वजीत सिंह, प्र0नि0 नाका  मनोज कुमार मिश्रा, प्र0नि0 अमीनाबाद सूर्यबलि पाण्डेय, अग्निशमन विभाग के नि0 आर.के.यादव और श्री कमलेश कुमार शुक्ला, अरविन्द कुमार सिंह (एआरओ डीएसओ), डॉ.विवेक दुबे (एसीएमओ),  मनोज वर्मा (एडीसी), अनीता (डीसीसी), आर.आई  के.आर.पी. सिंह(सीसीआर), नगर निगम से राजेश कुमार और संजीव कुमार, जलकल विभाग से बृजेश कुमार श्रीवास्तव, ए.ई. अनिल कुमार यादव(सीपीडब्ल्यूडी), जय प्रकाश सिंह (ए.आर.ओ.) तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहें।
त्योहारों को शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु यातायात/डायवर्जन व्यवस्था, कानून व्यवस्था, अग्निशमन वाहनो की समुचित व्यवस्था, साफ-सफाई, सेनेटाइजेशन, मोबाइल टॉयलेट, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत,आवारा पशुओं के पकड़ने की व्यवस्था, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, सीसीटीवी कैमरा लगाये जाने तथा अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कि गयी।

Post Top Ad