मणिपुर के हिंगोरानी में मुठभेड, झड़प में 4 आतंकियों का सफाया- ऑपरेशन जारी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, October 10, 2021

मणिपुर के हिंगोरानी में मुठभेड, झड़प में 4 आतंकियों का सफाया- ऑपरेशन जारी


इंफाल (मानवी मीडिया): मणिपुर के हिंगोरानी इलाके में सुरक्षा बलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है। रविवार सुबह दोनों ओर से फायरिंग शुरू हुई। ऑपरेशन अभी भी जारी है। मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी कुकी समूह के थे। ऑपरेशन में असम राइफल्स और भारतीय सेना की तीन कोर शामिल हुईं। मणिपुर में रक्षा मंत्रालय के पीआरओ ने बताया कि ऑपरेशन शनिवार को शुरू किया गया था। रविवार सुबह दोनों ओर से फायरिंग शुरू हुई। 

मणिपुर में रक्षा मंत्रालय के पीआरओ ने इस संबंध में जानकारी दी है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह आपरेशन कल शुरू किया गया था और आज सुबह दोनों ओर से फायरिंग की गई। यह आपरेशन अभी भी जारी है। मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी कुकी समूह के थे। रक्षा मंत्रालय का कहना है कि अभी कुछ आतंकी आस-पास के इलाकों में छिपे हुए हैं। इसके लिए टीम सर्च आपरेशन चला रही है, इस आपरेशन में और आतंकी मारे जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक आपरेशन के चलते आस पास के कस्बों में अलर्ट जारी कर दिया गया। साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने गैरकानूनी कुकी उग्रवादी समूह यूकेएलएफ के एक स्वयं-भू अध्यक्ष को गिरफ्तार किया था। उसे हथियारों की तस्करी और देश के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। यूनाइटेड कुकी लिबरेशन फ्रंट (यूकेएलएफ) के स्वयं-भू अध्यक्ष लुंखोसन हाओकिप फरार चल रहा था। उस पर असम राइफल्स के हथियार चुराने का भी आरोप था।

Post Top Ad