अब तक 142096 व्यापारियों का निरीक्षण करते हुए 6437 व्यापारियों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गयी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, September 8, 2021

अब तक 142096 व्यापारियों का निरीक्षण करते हुए 6437 व्यापारियों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गयी

5915 व्यापारियों का विभागीय समझौता द्वारा निस्तारण करते हुए लगभग 2.72 करोड़ शमन शुल्क प्राप्त किया गया

प्रदेश के 172633 व्यापारियों के तौल उपकरणों को सत्यापित मुद्रांकित करते हुए 11.20 करोड़ से अधिक का सत्यापन मुद्रांकन शुल्क जमा कराया गया


लखनऊ: (मानवी मीडिया)राज्य सरकार ने वर्ष 2021-22 में जुलाई, 2021 तक 142096 व्यापारियों का निरीक्षण करते हुए कुल 6437 व्यापारियों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गयी, जिसमें से 5915 व्यापारियों का विभागीय समझौता द्वारा निस्तारण करते हुए लगभग 2.72 करोड़ शमन शुल्क प्राप्त किया गया। शेष मामलों में सक्षम न्यायालय में निवेशित करते हुए आवश्यक कार्यवाही कराई गयी है। प्रदेश के 172633 व्यापारियों के तौल उपकरणों को सत्यापित मुद्रांकित करते हुए 11.20 करोड़ से अधिक का सत्यापन मुद्रांकन शुल्क जमा कराया गया।  

      विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा लाइसेंस, वहनवाहन एवं अन्य से लगभग 2.24 करोड़ की धनराशि जमा कराई गयी है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में माह जुलाई तक निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 161794538.00 की प्राप्ति हुई है। यह जानकारी विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा दी गयी है।

Post Top Ad