आजमगढ़ के खण्डीय कार्यालय भवन के निर्माण हेतु धनराशि स्वीकृत - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, September 8, 2021

आजमगढ़ के खण्डीय कार्यालय भवन के निर्माण हेतु धनराशि स्वीकृत


लखनऊ: (मानवी मीडिया)सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा जनपद आजमगढ़ में खण्डीय कार्यालय भवन के निर्माण की परियोजना हेतु चालू वित्तीय वर्ष में प्राविधानित सम्पूर्ण धनराशि 01 करोड़ 56 हजार रूपये परियोजना के कार्यों पर व्यय करने हेतु प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उ0प्र0 लखनऊ के निर्वतन पर रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस संबंध में विशेष सचिव सिंचाई मुस्ताक अहमद के हवाले से 07 सितम्बर, 2021 शासनादेश जारी करते हुए कहा गया है कि परियोजना पर सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त होने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। इसके साथ ही निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय में पूरा कराया जाये। स्वीकृत धनराशि का उपयोग स्वीकृत परियोजना पर ही किया जाए। ऐसा न किये जाने पर किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता के लिए समस्त जिम्मेदारी विभाग की होगी।

शासनादेश में यह भी कहा गया है कि सभी प्रकार की वैधानिक अनापत्तियॉ एवं पर्यावरणीय क्लीयरेंश सक्षम स्तर से प्राप्त करके ही निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जाए। इसके अलावा स्वीकृत धनराशि को व्यय करते समय वित्त विभाग द्वारा समय-समय पर जारी सुसंगत शासनादेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

Post Top Ad