अगले दो दशक में भारत बनेगा 15 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था: अडानी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, July 13, 2021

अगले दो दशक में भारत बनेगा 15 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था: अडानी

नई दिल्ली (मानवी मीडिया) अडानी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अडानी ने भारत 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद जताते हुए आज कहा कि अगले दो दशकों में हमारा देश 15 लाख करोड़ डॉलर से अधिक की अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

अडानी ने अडानी एंटरप्राइजेज की वार्षिक आम बैठक में कहा कि भारत 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा। भारत अगले 4 साल में 5 लाख करोड़ डॉलर की इकॉनमी होगा। इस पर किसी को संदेह नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इतिहास साक्षी है कि हर महामारी के बाद नए मौके उभरते हैं। इस बार भी भारत और दुनिया को काफी कुछ सीखने को मिला है। फिर अगले 2 दशक में 15 लाख करोड़ डॉलर से अधिक की अर्थव्यवस्था बनेगा। इस रास्ते में कई रुकावटें आएंगी। ऐसा पहले भी हुआ है और आगे भी होने की आशंका है। लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि भारत के विशाल मध्य वर्ग, वर्किंग एज और कंज्यूमिंग पॉपुलेशन की संख्या में बढ़ोतरी का देश की प्रगति पर सकारात्मक प्रभाव होगा।

उन्होंने कहा कि पिछला वर्ष बिजनेस के लिए मुश्किल था लेकिन कंपनियों ने अभूतपूर्व परिस्थितियों से गुजरते हुए अपने लिए नए रास्ते बनाए। विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए सफर तय किया और अधिक मजबूत बनकर उभरे।

अडानी ने कहा कि हमारी लिस्टेड कंपनियों के शानदार प्रदर्शन के कारण इस नए वित्त वर्ष के पहले सप्ताह हमारा पोर्टफोलियो मार्केट कैपिटलाइजेशन 100 अरब डॉलर को पार कर गया है। टाटा ग्रुप और रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला अडानी ग्रुप देश का तीसरा औद्योगिक घराना है।

Post Top Ad