प्रयागराज में गंगा की रेती से मिले अब तक 155 शवों का निगम ने कराया दाह संस्कार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, June 27, 2021

प्रयागराज में गंगा की रेती से मिले अब तक 155 शवों का निगम ने कराया दाह संस्कार

प्रयागराज (मानवी मीडिया) तीर्थराज प्रयाग में कोरोना संक्रमित शवों के अंतिम संस्कार के लिए अधिृकत फाफामऊ शमशान घाट पर अब तक 155 शवों का नगर निगम ने विधि विधान से दाह संस्कार कराया।

नगर निगम के जोनल अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि प्रयागराज गंगा में लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण घाट के किनारे रेती में दफनाए बाहर निकल आये शवों की संख्या बढ़कर अब तक 155 हो गयी है। शनिवार को कटान बढ़ने से 39 शव बाहर निकल आए जिनका दाह संस्कार कराया गया। यह अब तक की रेत में दफनाए गये शवों की सबसे अधिक संख्या है।

उन्होने बताया कि फाफामऊ घाट पर जिन स्थानों पर शवों को दफनाया गया था वहां अब गंगा का जलस्तर बढ़कर पहुंच गया है इसलिए रविवार को दोपहर तक निगरानी करने वाली टीम को कोई शव नहीं मिला।

उन्होने बताया कि अभी तक जलस्तर धीरे धीरे बढ़ रहा था जिसके कारण कटान तेजी से हो रही थी जिससे लगातार शव मिल रहे थे जिनका दाह संस्कार कराया जा रहा था। श्री सिंह ने बताया कि 155 शवों में शेष दो शवों में से एक काे महापौर अभिलाषा नंदी गुप्ता ने मुखाग्नि दी जबकि दूसरे शव का अंतिम संस्कार निगरानी समिति के सदस्य एवं पार्षद कमलेश तिवारी ने किया है। शेष शवों का दाह संस्कार उन्होंने स्वयं कराया है। उन्होने बताया कि फाफामऊ घाट पर अतिम संस्कार कराने का कार्यक्रम चार जून से लगातार कराया जा रहा था।

 


Post Top Ad