हमीदिया अस्पताल से करीब 800 रेमडिसिविर इंजेक्शन चोरी, शुक्रवार को ही प्रशासन ने उपलब्ध करवाया था स्टॉक - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, April 17, 2021

हमीदिया अस्पताल से करीब 800 रेमडिसिविर इंजेक्शन चोरी, शुक्रवार को ही प्रशासन ने उपलब्ध करवाया था स्टॉक


भोपाल (मानवी मीडिया): एक तरफ मरीजों के परिजन एक-एक इंजेक्शन के एक दुकान से दूसरी दुकान भटक रहे हैं, वहीं भोपाल के हमीदिया अस्पताल में बहुत बड़ी लापरवाही सामने आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक अस्पताल के स्टोर से 800 से ज्यादा रेमडिसिविर इंजेक्शन चोरी हो गए हैं।जागो प्रशासन जागो! चोरों ने रेमडिसिविर इंजेक्शन पर किया हाथ साफ, अस्पताल से  800 से ज्यादा चोरी, मचा हड़कंप, देखें वीडियो |

जानकारी के मुताबिक, प्रशासन ने शुक्रवार को ही ये इंजेक्शन अस्पताल को उपलब्ध करवाए थे। ये इंजेक्शन कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों को आज यानी शनिवार को लगने थे। मगर 850 रेमडेसिविर इंजेक्शन हमीदिया अस्पताल के दवा स्टोर से चोरी हो गए। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

खबर है कि अस्पताल प्रशासन और अधिकारी अब इस मामले की जांच कर रहे हैं कि इंजेक्शन किसने चोरी किए। उल्लेखनीय है कि रेमडिसिविर इंजेक्शन कोरोना संक्रमण के गंभीर मरीजों को लगाए जाते हैं। इस समय पूरे देश में इस इंजेक्शन की किल्लत चल रही

Post Top Ad