भातखण्डे संगीत संस्थान विश्वविद्यालय दशम् दीक्षान्त समारोह का आयोजन:: मंडलायुक्त रंजन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, February 28, 2021

भातखण्डे संगीत संस्थान विश्वविद्यालय दशम् दीक्षान्त समारोह का आयोजन:: मंडलायुक्त रंजन

लखनऊ:- (मानवी मीडिया), मण्डलायुक्त/कुलपति, भातखण्डे संगीत संस्थान अभिमत विश्वविद्यालय, लखनऊ      रंजन कुमार द्वारा विश्वविद्यालय के दशम् दीक्षान्त समारोह के आयोजन के सम्बन्ध में प्रेसवार्ता आयोजित की गयी। प्रेसवार्ता में संस्थान के कुलसचिव एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।

मण्डलायुक्त ने बताया कि भातखण्डे संगीत संस्थान अभिमत विश्वविद्यालय द्वारा दशम् दीक्षान्त समारोह का  01 मार्च, 2021 को अपरान्ह् 03ः00 बजे आयोजन किया जा रहा है। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल  आनन्दीबेन पटेल करेंगी तथा पद्मश्री डाॅ0 राजेश्वर आचार्य, अध्यक्ष-उ0प्र0 संगीत नाटक अकादमी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन संस्थान के कला मण्डपम प्रेक्षागृह में सम्पन्न होगा जिसमें संस्थान के स्नातक एवं परास्नातक के कुल 117 छात्र-छात्राओं तथा पी.एचडी. के कुल 06 शोध छात्र/छात्राओं को डिग्री प्रदान की जायेगी।

उन्होंने बताया कि भातखण्डे संगीत संस्थान अभिमत विश्वविद्यालय शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण प्रदान करने वाली एक अग्रणी संस्था है। जिसकी स्थापना पूर्व में, सन् 1926 में, मैरिस काॅलेज ऑफ हिन्दुस्तानी म्यूजिक के नाम से हुई थी। इस संस्था का 95 वर्ष का स्वर्णिम इतिहास रहा है। कुल 13 छात्र और 7 शिक्षकों से प्रारम्भ हुई इस संस्था ने अब डीम्ड विश्वविद्यालय का स्वरूप ले लिया है। आज संस्थान में लगभग 1800 विद्यार्थी प्रतिवर्ष संगीत शिक्षा, डिप्लोमा डिग्री एवं शोध कार्य सम्बन्धित विषयों में कर रहें हैं।

संपूर्ण विश्व में यह अपने तरह की अनूठी संस्था है। जिसे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सृजित करने के साथ संजोया और संवारा गया है। सन् 2000 में विश्वविद्यालय का स्तर प्रदान होने के पश्चात् संस्था ने पीछे मुड़कर नही देखा। अनेक सिद्धहस्त शिक्षकों द्वारा इस संस्था में शिक्षण कार्य किया गया जिसमें पं0 विष्णु नारायण भातखण्डे, पदम्श्री श्रीकृष्ण नारायण रातंजनकर, पद्मम  बेगम अख्तर, पं0 मोहन राव शंकर कल्याणपुरकर, गुरू विक्रमसिंघे,  एस.एस. अवस्थी, उस्ताद यूसुफ अली खाँ, उस्ताद अहमद जान थिरकवा,    पं0 सखाराम, उस्ताद इलियास खान, पं0 दिनकर कैकनी आदि उल्लेखनीय हैं। इस संस्थान के एलुमनाई में  अनूप जलोटा, पद्मश्री मालिनी अवस्थी, डाॅ0 पूर्णिमा पाण्डेय, सुश्री दिलराज कौर आदि उल्लेखनीय है।

इस वर्ष कोरोना आपदा के बावजूद लगभग 1400 विद्यार्थियों ने संस्थान में प्रवेश लिया है। भातखण्डे संगीत संस्थान अभिमत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत और लगन से देश-विदेश में अपनी कला का परचम लहराया है। योग्य गुरूओं की कसौटी पर खरे उतरने के लिए यहां के छात्र बडी मेहनत करते है। प्रत्येक वर्ष संस्थान में गायन, वादन एवं नृत्य विधाओं की आन्तरिक प्रतिस्पर्धायें आयोजित की जाती हैं। अत्यन्त हर्ष का विषय है कि इस वर्ष प्रतियोगिता में प्रत्येक विभाग में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों की कला का प्रदर्शन इस दीक्षान्त समारोह में होगा। शास्त्रीय गायन, वादन (तबला, सितार) एवं नृत्य (कथक, भरतनाट्यम) के विजेता छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियां निःसन्देह आमंत्रित अतिथियों को इस संस्थान की शिक्षा-दीक्षा से परिचित करायेगीं। इसके साथ ही गायन विभाग से समूह शास्त्रीय गायन तथा उपशास्त्रीय गायन भी कराया जा रहा है। वाद्य विभाग से वाद्य-वृन्द का सुन्दर प्रस्तुतीकरण समारोह में किया जाएगा जिसमें सितार, वाॅयलिन, बाॅसुरी, गिटार, तबला, मृदगंम के विद्यार्थी एवं शिक्षकों के सुरीले समूह का प्रदर्शन होगा।

नृत्य विभाग से अन्त में कथक नृत्य की सामूहिक प्रस्तुति ‘वासन्तिका’ का प्रदर्शन होगा जिसमें नृत्य विभाग के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे है। इस समारोह में अनेक गणमान्य अतिथियों का आगमन होगा एवं संस्थान के अनेक पूर्व शिक्षकगण एवं पूर्व छात्र-छात्राएं भी समारोह की शोभा बढ़ायेगे। संचालन/उद्घोषिका का कार्य सम्पादन डाॅ. रूचि खरें करेंगी।

Post Top Ad