घर पर कब्जा रखने के लिए महिला ने 10 साल तक मां के शव को फ्रिज में रखा, ऐसे हुआ मामले का खुलासा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 30, 2021

घर पर कब्जा रखने के लिए महिला ने 10 साल तक मां के शव को फ्रिज में रखा, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

टोकियो (मानवी मीडिया): जापान में एक महिला ने अपनी मां के शव को 10 साल तक कथित रूप से आपने पास छुपाए रखा, ऐसा इसलिए ताकि मां को आवंटित फ्लैट में वो आराम से रह सके। जानकारी के अनुसार मृत मां के शव को बेटी ने फ्रिज में छुपाकर रखा था। जब इसकी जानकारी लोगों को मिली तो महिला ने बताया कि उसने ऐसा इसलिए किया ताकि कोई उसे घर से निकाल ना दे और वो अपनी मां के घर में रह सके।   

इस बारे में जापानी मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने अपनी मां की लाश को एक दशक तक अपने अपार्टमेंट में एक फ्रिज में छिपा कर रखा था। महिला का नाम योशिनो है। योशिनो ने बताया कि 10 साल पहले शव को छिपा दिया था क्योंकि वह मां को आवंटित घर को नहीं छोड़ना चाहती थी।    

स्थानीय क्योडो न्यूज ने बताया कि मां की मृत्यु के समय बेटी की उम्र 60 वर्ष के आसपास थी। आवास का पट्टा पूरा होने के बाद नगर निगम की टीम जब आवास परिसर में फ्लैट को खाली कराने पहुंची तो इसका खुलासा हुआ। रिपोर्ट में कहा गया है कि किराया भुगतान के बाद योशिनो को जनवरी के मध्य में अपार्टमेंट छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था, और एक क्लीनर ने एक कोठरी में छिपे हुए फ्रिज में शव की खोज की थी। रिपोर्ट के मुताबिक महिला की मौत का समय और कारणों का पता नहीं लगाया जा सका है।

Post Top Ad