एक बार फिर चर्चा में आए एलियन, पेंटागन ने जारी किए UFO के 3 Video - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, April 28, 2020

एक बार फिर चर्चा में आए एलियन, पेंटागन ने जारी किए UFO के 3 Video




  • अंतर्राष्ट्रीय मंगलवार 28 अप्रैल, 2020 |वॉशिंगटन अब एक बार फिर एलियन चर्चा में आ गए है। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने तीन वीडियो गुप्त सूची से हटाकर जारी किया है। इन वीडियो में यूएफओ (अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट- उड़ने वाली अज्ञात वस्तु) दिख रहे हैं, जिन्हें अमेरिकी नेवी पायलट्स ने कैमरे में कैद किया था। रक्षा विभाग के एक बयान के अनुसार, पेंटागन ने कहा कि ये वीडियो को जनता के लिए 'किसी भी गलतफहमी को दूर करने' के लिए जारी किया गया था। हालांकि यह वीडियो नए नहीं है यह वीडियो 2004 और 2015 के बताए जा रहे हैं। इनमें से दो वीडियो 2017 में ऑनलाइन सामने आए थे। ये वीडियो सामने के बाद उनकी सत्‍यता पर सवाल खड़े हो रहे थे। अब अमेरिकी नौसेना ने माना है कि ये लीक वीडियोज असली हैं, लेकिन इन्‍हें सार्वजनिक करने की अनुमति नहीं दी गई थी। रक्षा विभाग के बयान में आगे कहा गया है, ''गहन समीक्षा के बाद विभाग ने यह तय किया कि इन वीडियो के अधिकृत रिलीज से किसी तरह की संवेदनशील जानकारी या सिस्टम बाहर नहीं आएगा और अज्ञात हवाई वस्तु के सैन्य वायु क्षेत्र में घुसपैठ की जांच पर असर नहीं होगा।'' (वीडिया साभार- एबीसी न्यूज)ABC News














@ABC




Pentagon declassifies three previously leaked top secret U.S. Navy videos of "unexplained aerial phenomena"—and that some believe could show UFOs. https://abcn.ws/2S8Um0o 







41.3K people are talking about this



इन तीन वीडियो की सच्चाई की पुष्टि पेंटागन ने 2019 में की थी। पायलट्स ने 2004 में ट्रेनिंग के दौरान इस 40 फीट लंबे अज्ञात वस्तु को देखा जो पानी से 50 फीट ऊपर मंडरा रहा था। ऐसा ही 2015 में भी दिखा। इनमें से दो वीडियो को न्यूयॉर्क टाइम्स ने 2017 में पब्लिश किया था। वीडियो में दिख रहा है कि एक लंबाकार एक चीज आसमान की ओर बढ़ रहा है। एक पायलट कहता हुआ सुनाई दे रहा है, देखो उसे, यह तो घूम रहा है। एक अन्य वीडियो को 2018 में एक निजी विज्ञान सगंठन 'टू द स्टार्स एकैडमी' की ओर से जारी किया गया था। संगठन का कहना है कि वे अज्ञात हवाई वस्तुओं का अध्ययन करते हैं। 





 




Post Top Ad