MP: भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल का ब्रेन हेमरेज के बाद दिल्ली में निधन, सीएम कमलनाथ ने जताया दुख - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 30, 2020

MP: भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल का ब्रेन हेमरेज के बाद दिल्ली में निधन, सीएम कमलनाथ ने जताया दुख



11:00 am बृहस्पतिवार 30 जनवरी, 2020 भोपाल मध्य प्रदेश के मालवा आगर जिले से विधायक मनोहर ऊंटवाल का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक ऊंटवाल (53) का गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। ऊंटवाल के निधन पर कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विधायक ऊंटवाल ने गुरुवार सुबह मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। ब्रेन हेम्ब्रेज के कारण वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।भाजपा के राष्टीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, आगर से विधायक और अत्यंत लोकप्रिय नेता, जो सहज, सरल और समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे, मनोहर ऊंटवाल जी अब इस दुनिया में नहीं रहे। चौहान के अनुसार, "आज ही सवेरे मनोहर ऊंटवाल ने दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके असमय निधन से मध्यप्रदेश की जनता ने अपने प्रिय सेवक को खोया है। उनका पूरा जीवन प्रदेश एवं देशवासियों की सेवा में समर्पित रहा। उनका निधन पूरे मध्यप्रदेश की क्षति है। ऊंटवाल से अपने रिश्तों का जिक्र करते हुए चौहान ने कहा, मनोहर ऊंटवाल मेरे व्यक्तिगत मित्र थे, भाई थे, निकट सहयोगी थे। भाजपा ने अपने प्रिय कार्यकर्ता को खोया है और मैंने अपने व्यक्तिगत मित्र को। भगवान उनके परिवार को यह असहय वेदना सहने की शक्ति दे। 'बड़े गौर से सुन रहा था जमाना, तुम ही सो गए दास्तां कहते-कहते। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मनोहर ऊंटवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कमलनाथ ने अपने ट्वीट के जरिए शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा ‘प्रदेश के आगर के विधायक मनोहर ऊंटवाल के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।’वहीं, मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पी सी शर्मा ने  ट्वीट के जरिए ऊंटवाल के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता साथी विधायक मनोहर ऊंटवाल के दुखद निधन का समाचार अत्यंत ही पीड़ा दायक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दे। कमलनाथ ने जताया शोक




इसके साथ ही कृषि मंत्री सचिन यादव ने भी श्री ऊंटवाल के निधन पर शोक जताया और कहा कि विधानसभा सदन के साथी आगरमालवा से भाजपा विधायक श्री ऊंटवाल के निधन की खबर बड़ी दुखद है। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। राज्य मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों ने भी ऊंटवाल के निधन पर शोक जताया है।
 




Post Top Ad