बड़ी खबर:: एक बार फिर शिवपाल ने दिए अखिलेश से हाथ मिलाने के संकेत, लेकिन इस बड़ी शर्त के साथ..! मंगलवार 1,  अक्टूबर 2019प्र - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, October 1, 2019

बड़ी खबर:: एक बार फिर शिवपाल ने दिए अखिलेश से हाथ मिलाने के संकेत, लेकिन इस बड़ी शर्त के साथ..! मंगलवार 1,  अक्टूबर 2019प्र

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने एक बार फिर सपा से गठबंधन के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि सपा के लिए अभी भी गुंजाइश है। शिवपाल मैनपुरी के पहाड़पुर गांव में शहीद उमेश चंद्र यादव की प्रतिमा का अनावरण करने आए थे। 



प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव पहले भी उन्होंने प्रयास किए, लेकिन साजिश रचने वालों ने ऐसा नहीं होने दिया। गुंजाइश तो अभी है लेकिन वो विलय नहीं, सपा से गठबंधन के लिए तैयार हैं। इस दौरान उन्होंने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तारीफ में खूब कसीदे पढ़े। 


शिवपाल ने कहा कि आज परिजन शहीदों के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन नेताजी की बदौलत कर पाते हैं। मुलायम सिंह के रक्षा मंत्री होने से पूर्व तो शहीदों के घर उनके कपड़े ही पहुंचते थे। शहीदों के पार्थिव शरीर उनके परिजनों को देखने के लिए भी नहीं मिलते थे।जब मुलायम सिंह यादव रक्षामंत्री बने तो उन्होंने शहीदों के शव को उनके घर पहुंचाने का निर्णय लिया। शहीद के परिजनों को प्रदेश और केंद्र सरकार से आर्थिक सहायता दिलवाने का भी कार्य किया। उन्होंने कहा कि वो मुलायम सिंह यादव के सपनों को पूरा करने का काम कर रहे हैं।वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने प्रदेश सरकार को पूरी तरह विफल बताया। कहा कि आज लूट, हत्या और डकैती आम बात हो गई है। अपराधी जहां निरंकुश हैं तो वहीं रोजगार न मिलने से युवा परेशान हैं। 




उन्होंने कहा कि महंगाई पर कोई अंकुश नहीं है। उन्होंने भाजपा की नीतियों को किसान और मजदूर विरोधी तक कह डाला। शिवपाल सिंह मैनपुरी में प्रसपा नेता किशन दुबे के घर पहुंचकर उनकी मां के निधन पर शोक भी जताया। 





Post Top Ad