प्रकाशपर्व के उपलक्ष्य में मोदी सरकार का फैसला, 8 केसों में बंद सिख कैदी रिहा किए जाएंगे  शनिवार 28,  सितंबर 2019  - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, September 28, 2019

प्रकाशपर्व के उपलक्ष्य में मोदी सरकार का फैसला, 8 केसों में बंद सिख कैदी रिहा किए जाएंगे  शनिवार 28,  सितंबर 2019 


नई दिल्ली केंद्र सरकार श्री गुरु नानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव के मौके पर देश की अलग-अलग जेलों में बंद सिख कैदियों को मानवीय आधार पर विशेष राहत देते हुए उन्हें रिहा करने जा रही है। शनिवार को आधिकारिक बयान में इस बात की जानकारी दी गई।गृह मंत्रालय ने एक बायन में कहा कि राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को इन सिख कैदियों की रिहाई के लिए संबंधित सूचना भेज दी गई है। देश की विभिन्न अदालतों ने इन सिख कैदियों को पंजाब में उग्रवाद के दौरान दोषी करार दिया था। बयान में कहा गया कि सरकार ने एक मामले में मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदलने और बचे हुए आठ मामलों में उम्र कैद व अन्य सजा काट रहे कैदियों की समय से पहले रिहाई तय की है। बयान में कहा गया है, "सिख समुदाय के विभिन्न वर्गो द्वारा लंबे समय से सिख कैदियों की रिहाई की लंबित मांगों के जवाब में सद्भावना के रूप में यह निर्णय लिया गया।"



Post Top Ad