हरियाणा : भाजपा के 78 उम्मीदवारों की सूची जारी, खट्टर करनाल से लड़ेंगे चुनाव, योगेश्वर दत्त और बबीता फोगाट को भी टिकट सोमवार 30, सितंबर 2019  - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, September 30, 2019

हरियाणा : भाजपा के 78 उम्मीदवारों की सूची जारी, खट्टर करनाल से लड़ेंगे चुनाव, योगेश्वर दत्त और बबीता फोगाट को भी टिकट सोमवार 30, सितंबर 2019 


नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज 78 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को करनाल से उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा ने 38 मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट दिया है।पहली सूची में खेल क्षेत्र की तीन हस्तियों को भी टिकट दिया गया है। इसमें नौ महिलाओं को जगह मिली है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला को टोहाना और महिला पहलवान बबिता फोगाट को दादरी से प्रत्याशी घोषित किया गया है। राज्य विधानसभा में कुल 90 सीट हैं। पार्टी ने सात मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिये हैं। पहलवान योगेश्वर दत्त को बरौदा, स्टार पूर्व ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह को पिहुआ से टिकट दिया गया है। 



Post Top Ad