भाजपा में नेता बनने के लिए किसी परिवार विशेष में जन्म लेने की आवश्यकता नहीं - स्वतंत्र देव सिंह - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 28, 2019

भाजपा में नेता बनने के लिए किसी परिवार विशेष में जन्म लेने की आवश्यकता नहीं - स्वतंत्र देव सिंह

28, अगस्त 2019मऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मऊ में संगठनात्मक चुनाव के लिए आयोजित बैठक में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केन्द्रित पार्टी है। भाजपा देश की एकमात्र पार्टी है जिसमें नेता बनने के लिए किसी परिवार विशेष में जन्म लेने की आवश्यकता नहीं है बल्कि संगठन का कार्य करते-करते साधारण कार्यकर्ता प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष जैसे पदो पर पहुंचते है। आज के कार्यकर्ता कल के नेता है।                                                            श्री सिंह ने कहा कि संगठन के चुनाव से 2022 के विधानसभा चुनाव के सेनापति तैयार होंगे। वर्तमान में पार्टी की संगठनात्मक कार्यशैली में बदलाव आया है और हमें इस बदलाव के साथ चलकर संगठन की गतिविधियों को गति देना है। संगठन के चुनावों के माध्यम से प्रत्येक ऊर्जावान कार्यकर्ता को दायित्व सौंपने का काम होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अन्त्योदय पथ, अन्त्योदय प्रण और अन्त्योदय लक्ष्य को लेकर भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता को जनकल्याण के कार्यो में लगना है। केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करना है ताकि गांव, गरीब, किसान, नौजवान के चेहरों पर खुशहाली लाने में हम भी सहायक हो सके।


संगठन बैठक से पहले प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गाजीपुर तिराहे पर पं0 दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की। भीटी चैराहे पर डा0 भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा तथा बलिया मोड़ पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की। प्रदेश अध्यक्ष के जनपद में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने अपने अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। 
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ल, प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेेन्द्र सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर, दारा सिंह चैहान एवं विधायक श्रीराम सोनकर उपस्थित रहे।



Post Top Ad