अपराध जगत की प्रमुख खबरें 28 अगस्त 2019* - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 28, 2019

अपराध जगत की प्रमुख खबरें 28 अगस्त 2019*

📰 *4 साल की बच्‍ची को रेप के बाद पूरे शरीर पर दांत से काटा, फिर पटक-पटककर मार डाला* - महाराष्ट्र के पुणे में हैवानियत की इंतेहा का मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने चार साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसने बच्ची के पूरे शरीर पर दांतों से काट खाया और उसे जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला


📰 *स्कूल से लौट रही नाबालिग को अगवा कर गाड़ी में किया गैंगरेप!* - राजस्थान से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। सीकर के मुंडरू में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया गया। 17 साल की पीड़िता की मां ने बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार करने और वीडियो बनाने का मुकदमा दर्ज कराया है


📰 *मोबाइल के विवाद को लेकर एसिड अटैक, एक ही गांव के 16 लोग झुलसे* - बिहार के वैशाली में एसिड अटैक की एक बड़ी घटना सामने आई है। इस हमले में 16 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। मामला वैशाली जिले के दाउदनगर गांव से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, यह विवाद मोबाइल फोन को लेकर हुआ जिसके बाद दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए।


📰 *🤜गुरुग्राम में दो साल की मासूम के साथ🤦‍♀️ दुष्कर्म* - हरियाणा के गुरुग्राम में दो साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात सामने आई है। वारदात खेड़की दौला इलाके में हुई है। बच्ची को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। दुष्कर्म का आरोप बिहार के रहने वाले दीपू नामक शख्स पर लगा है। 


*👉किशोरी से सामूहिक🤦‍♀️ दुष्कर्म, बनाई अश्लील वीडियो* - शामली जनपद में झिंझाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वीडियो भी बना ली, जिसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर 15 दिन तक किशोरी से यौनशोषण करते रहे। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 


📰 *🤜राजस्थान में पड़ोसी ने दी पत्नी को भगाने की धमकी तो पत्थर से कुचलकर कर 🔪दी हत्या* - राजस्थान के अलवर जिले के टपूकड़ा में हुए ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने 10 घंटे में खुलासा कर दिया है और हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रवि वाल्मीकि की पत्नी पर मृतक सदानंद शर्मा बुरी नजर रखता था और उसकी पत्नी को भगाकर ले जाने की धमकी दे रहा था। इस पर आरोपी ने सदानंद की हत्या कर दी। 


📰 *👉बिहार के रोहतास में 15 साल की लड़की की गोली 🔫मारकर हत्या* - बिहार में अपराध दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। रोहतास में कल 15 साल की लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का शक मनचलों पर है। बताया जा रहा है कि लड़की मंदिर जा रही थी। तभी कुछ युवकों ने उसे गोली मार दी। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है


*👉34 साल पहले कसौली बैंक डकैती मामले में दोषी पुलिसकर्मी को ⛓️अब मिली सजा* - 34 साल पहले हुई बैंक डकैती में दोषी पुलिस कर्मी को अब सजा सुनाई गई है। मामला हिमाचल के सोलन जिले के कसौली इलाके का है। करीब 34 साल पहले हुई बैंक डकैती मामले में कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार दिया।


 *👉बेरोजगारी से परेशान छात्र ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी-पापा माफ कर देना* - झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार को एक युवक ने बेरोजगारी से तंग आकर घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान सुमित कुमार के रूप में हुई है। सुमित काफी समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है


📰 *🤜ऋषिकेश में घर में घुसकर युवक ने युवती🚶‍♀️ का गला रेता* - ऋषिकेश में आज दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने घर में घुसकर एक युवती पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया और बाद में खुद भी अपने गले पर चाकू मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। 


*👉गाजियाबाद में बच्चा उठाने के शक में लोगों ने बुजुर्ग महिला को पीटा* - उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक महिला को इस शक में लोगों ने बुरी तरह से पीट दिया कि वह बच्चा उठाने वाली गैंग की है। 


Post Top Ad