प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं श्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री के रूप में दूसरी बार ली शपथ ले ली है। - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 30, 2019

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं श्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री के रूप में दूसरी बार ली शपथ ले ली है।

 


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में दूसरी बार ली शपथ ले ली है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ।


 प्रधानमंत्री के बाद निर्वतमान गृह मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शपथ ली। अमित शाह गुजरात में मोदी के मुख्यमंत्री काल में गृह मंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इनके अलावा सदानंद देवगौडा, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, रामबिलास पासवान व नरेन्द्रसिंह तोमर ने भी ली मंत्रीपद की शपथ।


पटना साहिब से कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा को हराकर लोकसभा पहुंचे रविशंकर प्रसाद ने भी केंद्रीय मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। रविशंकर प्रसाद के बाद अकाली दल नेता हरसिमत कौर ने केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। इसी प्रकार थावर चंद गहलोत ने, पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर, रमेश पोखरियाल निशंक ने भी केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ के बाद इन सभी को राष्ट्रपति ने बधाई दी।    *आदिवासी नेता के रूप में अपनी राजनीति की शुरूआत करने वाले झारखंड के खूंटी से सांसद चुने गए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। मुंडा के बाद राहुल गांधी को हराकर संसद पहुंची स्मृति ईरानी ने केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। इसके बाद चांदनी चौक से कांग्रेस के जेपी अग्रवाल को हराकर लगातार दूसरी बार संसद पहुंचे डॉ. हर्षवर्धन ने भी केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। डॉ. हर्षवर्धन के बाद भाजपा के राज्यसभा सांसद प्रकाश जावडेकर व पियूष गोयल ने भी केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली।*
*मोदी के शपथ लेते ही भाजपाइयों ने मनाया जश्न*


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ लेने के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है, खासकर भाजपा खेमें में इस पल को यादगार बनाने के लिए तरह-तरह से खुशी मनाई जा रही है। देश के विभिन्न हिस्सों में कार्यकर्ता मोदी के दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर खुशी व्यक्त कर रहे हैं। लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई


मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में रेल, बिजली और कोयला मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके पीयूष गोयल ने भी केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। पिछली सरकार में पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट पेश किया था। पीयूष गोयल के बाद धर्मेंद्र प्रधान, मुक्तार अब्बास नकवी ने मंत्री पद की शपथ ली। मुख्तार अब्बास नकवी ने भी केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। नकवी मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में अल्पसंख्यक मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। नकवी के बाद कर्नाटक से सांसद चुने गए प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। जोशी कर्नाटक बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं।इसके बाद चंदौली से भाजपा सांसद और उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे ने भी केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। महेंद्रनाथ पांडे पहले भी केंद्र सरकार में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। पांडे के बाद शिवसेना के अरविंद सावंत ने भी केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। इसी प्रकार गिरिराज सिंह, गजेन्द्र सिंह शेखावत ने केन्द्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली- उत्तर प्रदेश के बरेली से सांसद संतोष गंगवार ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूपए में शपथ ली। वह वाजपेयी सरकार और पिछली मोदी सरकार में भी मंत्री रहे हैं। इसके बाद राव इंद्रजीत सिंह राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। हरियाणा से आने वाले सिंह पिछली सरकार में भी मंत्री रहे हैं। श्रीपद यशो नाइक को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। नाइक उत्तर गोवा से सांसद हैं। वो पिछली सरकार में भी मंंत्री रहे हैं। इसी प्रकार डॉ. जीतेन्द्र सिंह, किरण रिजिजू ने भी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली।


 दूध समाचार रेडियो: मध्य प्रदेश के दमोह से सांसद प्रहलाद सिंह पटेल, बिहार से आने वाले राजकुमार सिंह, हरदीपसिंह पुरी, गुजरात के मंडाविया से सांसद मनसुख लाल ने भी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ग्रहण किया- पिछली सरकार में स्वास्थ्य राज्य मंत्री के रूप कार्यभार संभाल चुके फग्गन सिंह कुलस्ते ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। कुलस्ते मध्य प्रदेश के मांडला से सांसद हैं। कुलस्ते के बाद बिहार के बक्सर से सांसद अश्विनी चौबे ने राज्यमंत्री की शपथ ली। चौबे मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में स्वास्थ्य राज्य मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। लगातार तीसरी बार बीकानेर से सांसद बने अर्जुन राम मेघवाल ने भी राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। मेघवाल मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में भी मंत्री रह चुके हैं। गाजियाबाद से सांसद जनरल वीके सिंह (रिटायर) ने भी राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। जनरल सिंह विदेश राज्य मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं।


* फरीदाबाद से रिकॉर्ड मतों से जीतकर आए कृष्णपाल गुर्जर को लगातार दूसरी बार मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। गुर्जर ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राव साहब दानवे ने भी राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। दानवे महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष हैं। तेलंगाना के सिकंदराबाद से सांसद चुने गए किशन रेड्डी ने भी राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। रेड्डी को तेलंगाना में भाजपा का चेहरा माना जाता है और वो पहली बार सांसद बनी- मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री रह चुके परषोत्तम रूपाला ने भी राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। गुजरात से सांसद रूपाला को मोदी का नजदीकी माना जाता है। इसके बाद आरपीआई के अध्यक्ष रामदास अठावले ने भी राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। अठावले एनडीए 1 में भी मंत्री रह चुके हैं। इसके बाद साध्वी निरंजन ज्योति ने राज्यमंत्री की शपथ ली। पिछली सरकार में भी मंत्री रहीं ज्योति उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से सांसद हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल आसनसोल से सांसद बाबुल सुप्रियो, व डॉ. संजीव कुमार बालियान ने भी राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ के बाद सभी को राष्ट्रपति ने बधाई व शुभकामनाएं  जय शामराव धोत्रे ने भी राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। धोत्रे महाराष्ट्र के अकोला से सांसद हैं। बीजेपी युवा मोर्चा का चेहरा माने जाने वाले हिमाचल के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने भी पहली बार राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। अनुराग पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे हैं। अनुराग के बाद सुरेश आंगडी ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उत्तरी कर्नाटक से भाजपा सांसद हैं। इसके बाद बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने भी राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राय ने उजियारपुर से उपेंद्र कुशवाहा को शिकस्त दी। राय के बाद रतन लाल कटारिया ने हरियाणा के अंबाला से सांसद बने रतन लाल कटारिया ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। कटारिया के बाद केरल बीजेपी के अध्यक्ष वी मुरलीधरन ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने भी राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राय ने उजियारपुर से उपेंद्र कुशवाहा को शिकस्त दी। राय के बाद रतन लाल कटारिया ने हरियाणा के अंबाला से सांसद बने रतन लाल कटारिया ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। कटारिया के बाद केरल बीजेपी के अध्यक्ष वी मुरलीधरन ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। रेणुका सिंह को राष्ट्रपति कोविंद ने राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। वह छत्तीसगढ़ के सरगुजा से सांसद चुनी गई हैं।


 


Post Top Ad