मोदी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह*- - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 30, 2019

मोदी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह*-

 मुख्तार अब्बास नकवी ने भी केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। नकवी मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में अल्पसंख्यक मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। नकवी के बाद कर्नाटक से सांसद चुने गए प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। जोशी कर्नाटक बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं।इसके बाद चंदौली से भाजपा सांसद और उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे ने भी केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। महेंद्रनाथ पांडे पहले भी केंद्र सरकार में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। पांडे के बाद शिवसेना के अरविंद सावंत ने भी केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। इसी प्रकार गिरिराज सिंह, गजेन्द्र सिंह शेखावत ने केन्द्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली।.                                                    उत्तर प्रदेश के बरेली से सांसद संतोष गंगवार ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूपए में शपथ ली। वह वाजपेयी सरकार और पिछली मोदी सरकार में भी मंत्री रहे हैं। इसके बाद राव इंद्रजीत सिंह राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। हरियाणा से आने वाले सिंह पिछली सरकार में भी मंत्री रहे हैं। श्रीपद यशो नाइक को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। नाइक उत्तर गोवा से सांसद हैं। वो पिछली सरकार में भी मंंत्री रहे हैं। इसी प्रकार डॉ. जीतेन्द्र सिंह, किरण रिजिजू ने भी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली


Post Top Ad