सहारनपुर (उत्तर प्रदेश )काइम ब्रांच पांच अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद 30, अप्रैल 2019 - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, April 30, 2019

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश )काइम ब्रांच पांच अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद 30, अप्रैल 2019

 


सहारनपुुुर। सहारनपुर के थाना जनकपुरी व काइम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर पराग डेरी जनता रोड के पास पुलिस कार्यवाही के उपरान्त पांंच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट के 03 लाख 66 हजार रुपये नगद, 03 तमंचा 315 बोर, 05 जीवित, 01 खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुये।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 23.04.2019 को भारत पेट्रोल पम्प के सामने देहरादूर रोड पर चाॅद इण्टर प्राइजेज इण्डेन गैस गोदाम के कैशियर श्री मुकेश चैधरी से 03 लाख 66 हजार रुपये की घटना घटित हुयी थी। इस सम्बन्ध में थाना जनकपुरी पर मु0अ0सं0 92/19 धारा 392 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। थाना जनकपुरी पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना का अनावरण करते हुये शत-प्रतिशत रूपयों की बरामदगी की गयी। इस सम्बन्ध में थाना जनकपुरी पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।



Post Top Ad