बसपा समाजवादी पार्टी अस्ताचल मैं जाती हूं पार्टी डॉ दिनेश शर्मा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, April 30, 2019

बसपा समाजवादी पार्टी अस्ताचल मैं जाती हूं पार्टी डॉ दिनेश शर्मा



 

April 29, 2019


लखनऊ 29 अप्रैल 2019। उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने लखनऊ में निवाजगंज, पारा, पत्रकारपुरम चैराहा, अवध चैराहा आदि की विशाल जनसभाओं में बसपा व समाजवादी पार्टी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि यह दोनों अस्तांचल में जाती हुई पार्टियां है सपा ने राजनैतिक स्वार्थ के लिए आत्मसम्मान को गिरवी रखकर बसपा से गठबंधन किया है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन भी अधिक दिन चलने वाला नहीं हैं तथा 23 मई इसका आखिरी दिन होगा। उसके बाद इस गठबंधन में खटबंधन (खटपट) आरंभ होगा। सपा में भाजपा का सामना करने की क्षमता नहीं रही है। 
राजधानी लखनऊ में गृहमंत्री राजनाथ सिंह के समर्थन में आयोजित सभाओं में उन्होंने सपा बसपा गठबंधन को जमकर निशाने पर लेते हुए कहा कि यह जनकल्याण के लिए नहीं बल्कि स्वार्थ एवं राजनैतिक अस्तित्व को बचाने के लिए किया गया गठबंधन है। इसकी मियाद भी अब जल्द ही पूरी होने जा रही है। पिछले चुनाव में जिस प्रकार से दोनों दलों का सफाया हुआ था उसके कारण ही दोनो साथ आए है।






 


Post Top Ad