हिंदूवादी नेताओं नूपुर शर्मा से टी राजा सिंह थे टारगेट हत्या की साजिश रच रहा मौलाना सूरत से गिरफ्तार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, May 5, 2024

हिंदूवादी नेताओं नूपुर शर्मा से टी राजा सिंह थे टारगेट हत्या की साजिश रच रहा मौलाना सूरत से गिरफ्तार


नई दिल्ली (मानवी मीडिया) : सूरत पुलिस ने देश के कई बड़े हिंदू नेताओं और भाजपा नेताओं की हत्या की साजिश रच रहे मौलवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस गिरफ्तारी के बाद देश के कई बड़े हिंदू नेताओं के हत्या की प्लानिंग करने और कई देशों से घातक हथियार का ऑर्डर देने का खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान और बांग्लादेश के कई लोगों के संपर्क में था, जिसके बाद वह हत्या करने की साजिश रच रहा था। सूरत पुलिस ने आरोपी सोहेल उर्फ मौलवी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की उम्र 27 वर्ष है। पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी मौलवी है और मदरसे में पढ़ाता है। आरोपी पिछले 2 साल से पाकिस्तान के डोंगर नामक व्यक्ति और नेपाल के सहनाज नामक व्यक्ति के सम्पर्क में था। पाकिस्तान और नेपाल के दोनों ही आरोपियों ने सूरत के मौलवी सोहेल को इस बात के लिए उकसाया था कि भारत में हिंदू संगठन की ओर से लगातार नबी की गुस्ताखी की जा रही है। जिसके बाद पाकिस्तान और नेपाल के व्यक्तियों के माध्यम से आरोपी सोहेल को ‘लाओस’ देश का सिम कार्ड भी मुहैया कराया गया था, जिससे उसकी पहचान भारत में न हो पाए।

जानकारी के मुताबिक आरोपियों के निशाने पर हैदराबाद के भाजपा नेता टी राजा सिंह, हिंदू वादी नेता उपदेश राणा, नूपुर शर्मा और सुदर्शन चैनल के हेड सुरेश चह्वाण थे। पकड़े गए आरोपी के वाट्सएप चैट के मुताबिक जल्द ही वह इसकी शुरुआत गुजरात के सूरत से उपदेश राणा की हत्या के साथ करने वाले थे।

आरोपी ने हिंदूवादी नेता उपदेश राणा को धमकाया था और हत्या के लिए एक करोड़ रुपए की सुपारी मिली थी। पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी ने भारत के राष्ट्रध्वज के साथ भी छेड़छाड़ की थी। आरोपी ने सोशल मिडिया के माध्यम से पाकिस्तान, वियतनाम, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान, लाओस देश से हथियार भी मंगवाने के लिए संपर्क किया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी एक साथ इन सभी नेताओं की हत्या करने की प्लानिंग में था, जिसकी शुरुआत गुजरात के सूरत से होने वाली थी।

पुलिस को शक है कि आरोपी चुनाव के पहले हत्या की साजिश रचकर देश में माहौल खराब करना चाहते थे। इसलिए तत्काल में गंभीर घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। पकड़े गए आरोपी को पाकिस्तान से जल्द ही हथियार मुहैया कराया जाना था, लेकिन इसके पहले ही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Post Top Ad