मोदी जी की भाषा में अहंकार दिखाई दे रहा है*- -- लोकदल - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, May 6, 2024

मोदी जी की भाषा में अहंकार दिखाई दे रहा है*- -- लोकदल

 

लखनऊ (मानवी मीडिया)लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने देश के प्रधानमंत्री की भाषा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चुनावी सभा में  कहा है कि

चुनाव प्रचार में मोदी की भाषा ओर शैली मोदी को प्रधानमंत्री नहीं दिखाती ।उनकी भाषा में अहंकार दिखाई दे रहा है।

मोदी जी की अहंकार की भाषा भाजपा के हार की गारंटी बनती जा रही है। मोदी जी जितना ज़्यादा झूठ बोलेंगे भाजपा उतनी ज़्यादा सीटें हारेगी। 2024 के चुनाव में मोदी निश्चित रूप से जनता के मुद्दों से भटक गये है शायद यह उनकी होती हार की बोखलाहट की पहचान है।सुनील सिंह ने कहा है कि चुनाव से पहले भाजपा ने मीडिया के ज़रिए 4 सौ सीटें जीतने का नारा देकर जनता पर  दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। लेकिन तीसरे चरण के चुनाव आते-आते जनता ने भाजपा के इस पैतरे की हवा निकाल दी है.और समझ चुकी है । बीजेपी का खेमा भी डेढ़ सौ सीटें नहीं जोड़ पा रहा है। युवाओं और महिलाओं में बेरोजगारी और महंगाई पर भाजपा सरकार के खिलाफ़ काफी गुस्सा दिख रहा है।2024 के लोकसभा चुनाव केवल चुनाव नहीं है। केवल सरकार चुनने या मोदी सरकार को बदलने का चुनाव नहीं है। यह चुनाव देश की दिशा बदलने, देश के स्वभाव को बदलने ओर बिगड़ी पहचान को संवारने के लिए चुनाव हैं।किसानों का उनका हक और एमएसपी का अधिकार दिलाने का चुनाव है।

Post Top Ad