UPSTF ने पेशी के दौरान न्यायिक अभिरक्षा से 08 वर्षो से फरार ईनामी को किया गिरफ्तार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, April 6, 2024

UPSTF ने पेशी के दौरान न्यायिक अभिरक्षा से 08 वर्षो से फरार ईनामी को किया गिरफ्तार


लखनऊ ( मानवी मीडिया)जनपद प्रयागराज में पेशी के दौरान न्यायिक अभिरक्षा से 08 वर्षो से फरार 50,000/-रूपये का पुरस्कार घोषित अभियुक्त गिरफ्तार। 

दिनांक 06-04-2024 को एस0टी0एफ0, उ0प्र0 को प्रयागराज में पेषी के दौरान न्यायिक अभिरक्षा से 08 वर्षो से फरार 50 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।  

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-

संतोष कुमार सिंह पुत्र स्व0 जगदीष कुमार सिंह निवासी ग्राम दामोदर का पुरा, थाना मउआईमा, प्रयागराज।

कुल बरामदगीः-

1- 01 अदद अवैध तमन्चा 315 बोर।

2- 02 अदद जिन्दा कारतूस।

3- 01 अदद मोबाइल फोन। 

4- रू0 270/- नगद।

गिरफ्तारी का स्थान/दिनांकः-

आरओबी मऊआइमा के नीचे, जनपद प्रयागराज दिनांक 06-04-2024 समय 16.45 बजे।

एस0टी0एफ0, उत्तर प्रदेश को विगत काफी दिनों से फरार/पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होकर अपराध करने एवं अन्य अपराधों में लिप्त होने की सूचनायें प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में एस0टी0एफ0 की विभिन्न इकाईयो/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके अनुक्रम में श्री विमल कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक एस0टी0एफ0 लखनऊ के निर्देशन में अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।

अभिसूचना संकलन के दौरान ज्ञात हुआ कि वर्ष-2016 में नैनी जेल में निरूद्ध बन्दी मा0 न्यायालय में पेषी के लिए जा रहे थे। रास्ते मौका देखकर पुलिस वैन का गेट खोलकर 12 बन्दी फरार हो गये, जिस सम्बन्ध में थाना कर्नलगंज, जनपद प्रयागराज में मु0अ0सं0 84/2016 धारा 223/224 भा0द0वि0 पंजीकृत हुआ था। इस अभियोग में वांछित रू0 50,000/- का पुरस्कार घोषित अभियुक्त संतोष कुमार सिंह काफी समय से फरार चल रहा है। इसके गिरफ्तारी हेतु निरीक्षक श्री दीपक सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 सत्यप्रकाष सिंह मु0आ0 समषेर सिंह, भूपेन्द्र सिंह, सुनील कुमार राय की टीम जनपद प्रयागराज में भ्रमणषील थी। इस दौरान विष्वसनीय सूत्रों के माध्यम से जानकारी हुई कि पेषी के दौरान फरार बन्दी संतोष कुमार सिंह आरओबी मऊआइमा के पास अपने परिवार के किसी सदस्य से मिलने आने वाला है, यदि शीघ्रता किया जाय पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर एसटीएफ टीम स्थानीय पुलिस को साथ लेकर उक्त स्थान पर पहुॅच कर वांछित अभियुक्त संतोष सिंह को आवष्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके पास से उपरोक्त बरामदगी हुई। 

गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ पर बताया कि वह वर्ष-2014 में चोरी की घटना किया था, उसी घटना में नैनी जेल में बन्द था। जनवरी 2016 में पुलिस वैन द्वारा मा0 न्यायालय में पेषी हेतु जा रहा था। रास्ते में काफी जाम लगा था। सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी जाम छुड़ाने में लग गये। इस दौरान मौका देखकर पुलिस वैन का गेट खोलकर 12 कैदी फरार हो गये थे। उन्ही 12 कैदियों में संतोष सिंह भी फरार हो गया था। 

गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना मऊआइमा प्रयागराज में मु0अ0सं0 103/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कराया गया है, अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जायेगी।

Post Top Ad