KGMU के गांधी वार्ड में महिला का लटका मिला शव - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, April 24, 2024

KGMU के गांधी वार्ड में महिला का लटका मिला शव


लखनऊ : (मानवी मीडिया) राजधानी के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी स्थित गांधी वार्ड में एक महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। महिला गांधीवार्ड में वार्ड आया के पद पर तैनात थी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल, बुधवार सुबह केजीएमयू के गांधी वार्ड स्थित वार्ड नंबर 6 में उसे समय अफरा तफरी मच गई जब चेंजिंग रूम में एक महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला। महिला आउटसोर्सिंग के तहत वार्ड आया के पद पर तैनात है। बुधवार सुबह शिफ्ट चेंज होने के दौरान पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी ने महिला का शव फंदे से लटकते हुए देखा । 

इसके बाद उसने केजीएमयू प्रशासन को घटना की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि महिला रात के शिफ्ट में काम करने आई थी। महिला के परिवार के अन्य सदस्य भी केजीएमयू में कार्यरत है। अपनी संविदा कर्मचारी की मृत्यु को लेकर केजीएमयू प्रशासन ने शोक प्रकट किया है। प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि बड़े दुःख के साथ सूचित करना है कि मेडिसिन विभाग में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत बिट्टन पत्नी बरकत अली का दुःखद निधन हो गया। उन्हें आज प्रातः मेडिसिन वार्ड नंबर 6 में मृत पाया गया उन्होंने सुसाइड कर लिया। वे आवास विकास कालोनी लखनऊ की रहने वाली थी। उनका पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। समस्त केजीएमयू परिवार दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है।

Post Top Ad