कन्नौज सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, April 24, 2024

कन्नौज सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव


लखनऊ : (मानवी मीडियासमाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के कन्नौज सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले हैं। सपा नेता राम गोपाल यादव ने मीडिया को यह जानकारी दी है। पहले सपा ने इस सीट से राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के दामाद तेज प्रताप यादव को टिकट दिया है। तेज प्रताप यादव मुलायम सिंह यादव के पोते और अखिलेश यादव के भतीजे हैं। राम गोपाल यादव ने बताया है कि अखिलेश यादव गुरुवार को कन्नौज सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए नामांकन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस सीट के लिए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को लेकर कोई भ्रम नहीं है।

कन्नौज सीट से पहले अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की चर्चा थी, लेकिन मंगलवार को सपा ने अपने दो उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। बताया गया कि कन्नौज से तेज प्रताप यादव और बलिया से सनातन पांडेय सपा प्रत्याशी हैं। कन्नौज से तेज प्रताप यादव के नाम का ऐलान होने के बाद यह सवाल उठा था कि अखिलेश यादव खुद क्यों चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। अब रामगोपाल यादव ने कहा है कि इस सीट से अखिलेश यादव खुद चुनाव लड़ेंगे। जब अखिलेश यादव से कन्नौज से उनके चुनाव लड़ने को लेकर हो रही चर्चा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “जब नामांकन होगा, आपको पता चल जाएगा। सवाल कन्नौज में ऐतिहासिक जीत का है। लोगों ने मन बना लिया है कि इंडिया ब्लॉक भविष्य बनकर आ रहा है। इस चुनाव में बीजेपी इतिहास बन जाएगी।”

Post Top Ad