बडी खबर:यूपी के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद पर जानलेवा हमला - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, April 22, 2024

बडी खबर:यूपी के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद पर जानलेवा हमला


संतकबीरनगर (मानवी मीडिया): निषाद पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और यूपी कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद पर रविवार देर रात एक शादी समारोह में जानलेवा हमला किया गया। मंत्री ने सपा के समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया है।

डॉक्टर संजय निषाद रविवार देर रात एक शादी समारोह में संतकबीरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर कठार गांव में गए थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में डॉक्टर संजय निषाद घायल हो गए। उनकी नाक पर चोट आई है और इस हमले में उनका चश्मा भी टूट गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला सपा समर्थकों ने किया।

डॉक्टर निषाद ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अपनी आसन्न हार को देख समाजवादी पार्टी के लोग बौखला गए हैं। इसी के चलते उन पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि वे हमले से घबराने वाले नहीं हैं। समाजवादी पार्टी को राजनीतिक दृष्टि से जवाब देते रहेंगे। पुलिस हमले की जांच कर रही है। अभी तक मामले में किसी को पकड़ा नहीं जा सका है।

Post Top Ad