बाथरूम में नहा रही महिला का डॉक्टर ने बनाया अश्लील वीडियो - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, April 23, 2024

बाथरूम में नहा रही महिला का डॉक्टर ने बनाया अश्लील वीडियो


उत्तर प्रदेश : (मानवी मीडिया) गोंडा जिले में एक डॉक्टर ने महिला का नहाते हुए अश्लील वीडियो बना लिया। जिसके दिखाकर वह महिला के साथ संबंध बनाना चाह रहा था। लेकिन महिला उसकी एक भी बात मानने को तैयार नहीं थी। ऐसे में एक दिन उसने महिला के साथ अश्लील हरकत कर दी। जिसके बाद मामला थाने पहुंच गया। दरअसल गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र निवासी एक अनुसूचित जाति की महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए डॉक्टर दिलदार खान पर अश्लील वीडियो बनाकर संबंध बनाने के लिए प्रेशर करने सहित अश्लीलता करने का आरोप लगाया है। 

महिला ने बताया कि उसके सास ससुर की तबियत खराब रहती थी। इस कारण वह अक्सर घर आकर दवाई दे जाता था। चूंकि उसका घर में आना जाना लगा रहता था। इस कारण दिन जब महिला बाथरूम में नहा रही थी, तभी उसने वीडियो बना लिया। जिसे बाद में वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। महिला ने कहा कि एक दिन तो उसने हद ही कर दी, घर में घुसकर जबरदस्ती करने लगा, तो महिला जोर जोर से चिल्लाई, महिला को चिल्लाते देख डॉक्टर भाग गया। इसके बाद जब महिला का पति घर आया तो उसने अपने पति को पूरी बात बताई। महिला ने अपने पति के साथ थाने जाकर डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

Post Top Ad