बिलियनियर कारोबारी की नेटवर्थ हो गई जीरो - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, April 4, 2024

बिलियनियर कारोबारी की नेटवर्थ हो गई जीरो


मुंबई : (मानवी मीडियाएडटेक कंपनी बायजूस के फाउंडर बायजू रवीन्द्रन की नेटवर्थ जीरो हो गई है। एक साल पहले यानी 4 अप्रैल 2023 को उनकी नेटवर्थ 2.1 बिलियन डॉलर (तब करीब ₹17,545 करोड़) थी। फोर्ब्स की बिलेनियर इंडेक्स 2024 में ये जानकारी सामने आई है। फोर्ब्‍स की इस लिस्‍ट में से पिछले साल की लिस्ट के मुकाबले सिर्फ 4 लोग ही इससे बाहर हुए हैं। इनमें से एक बायजू रविंद्रन हैं। एक साल से जारी संकट के बाद ब्लैकरॉक ने भी कंपनी बायजू की वैल्युएशन 22 अरब डॉलर से घटकर 1 अरब डॉलर कर दी। 

इसी कारण बायजू रविंद्रन को तगड़ा झटका लगा है और उनकी नेट वर्थ शून्य कर दी गई है। Forbe’s के मुताबिक, कंपनी में जारी नकदी संकट के चलते हालात काफी बिगड़ गए हैं। एक समय ऊंची उड़ान भरने वाली एडटेक फर्म के लिए यह एक बड़ी गिरावट है। बायजू रविंद्रन के अरबपतियों की लिस्ट से बाहर होने पर फोर्ब्स ने कहा कि पिछले साल की सूची से केवल 4 लोग इस बार लिस्ट से बाहर किए गए हैं, जिनमें पूर्व एडटेक स्टार बायजू रवींद्रन भी शामिल हैं।

Post Top Ad