कांग्रेस को बडा झटका, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर लवली ने पद से दिया इस्तीफा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, April 28, 2024

कांग्रेस को बडा झटका, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर लवली ने पद से दिया इस्तीफा

 


नई दिल्ली (मानवी मीडिया): लोकसभा चुनाव के टिकट बंटवारे को लेकर दिल्ली कांग्रेस में असंतोष खुलकर सामने आ रहा है। ताजा मामले में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अरविंदर सिंह लवली ने अपना इस्तीफा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा है।

इससे पहले हाल ही में कांग्रेस सरकार में 15 साल मंत्री रहे राजकुमार चौहान ने पार्टी से इस्तीफा दिया था। उन्होंने अपने इस्तीफे का कारण प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया के व्यवहार को बताया था। वे उत्तर पश्चिम दिल्ली क्षेत्र से टिकट मांग रहे थे। उन्होंने टिकट न मिलने पर तीन दिन पहले बैठक में विरोध भी किया था।

इस दौरान बाबरिया से नोकझोंक भी हुई थी। इस बारे में उनके खिलाफ पार्टी में एक शिकायत भी की गई है। यह शिकायत कार्रवाई के लिए आलाकमान के पास भेजी गई है, लेकिन उन्होंने शिकायत का निपटारा होने से पहले कांग्रेस छोड़ दी।

Post Top Ad