राजीव गांधी हत्याकांड के तीन दोषी श्रीलंका लौटे, दो वर्ष पूर्व हुए थे रिहा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, April 3, 2024

राजीव गांधी हत्याकांड के तीन दोषी श्रीलंका लौटे, दो वर्ष पूर्व हुए थे रिहा


चेन्नई (मानवी मीडिया): राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी बुधवार को श्रीलंका लौट गए। वो तमिलनाडु के तिरुची में स्पेशल कैंप में रह रहे थे। अधिकारियों ने ये जानकरी दी है।

बीते मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद सभी दोषियों के श्रीलंका जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया। बता दें कि श्रीलंका जाने वालों में मुरुगन, रॉबर्ट पायस और जयकुमार हैं। श्रीलंकाई अधिकारियों ने उनके सभी दस्तावेज मुहैया करा दिए हैं।

12 नवंबर 2022 से सभी आरोपी तिरुचि में केंद्रीय कारागार के पास स्पेशल कैंप में थे। सुप्रीम कोर्ट से आदेश मिलने के बाद सभी दोषियों की रिहाई का मार्ग प्रशस्त हो सका था।

चौथा दोषी, जो कैंप में था, उसका नाम संथन उर्फ ​​टी.सुथेनथिराराजा है। संथन की बीते 21 फरवरी को किडनी फेल होने की वजह से राजीव गांधी अस्पताल में मौत हो गई थी। उसे अपनी बीमार मां की देखभाल के लिए वापस कोलंबो जाना था। हालांकि, उसका निधन हो गया।

Post Top Ad