पूर्व क्रिकेटर पर तेंदुए का जानलेवा हमला - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, April 25, 2024

पूर्व क्रिकेटर पर तेंदुए का जानलेवा हमला


हरारे : (मानवी मीडिया) जिम्बाव्बे के पूर्व क्रिकेटर गाय व्हिटल तेंदुए के जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए। हालांकि व्हिटल हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। व्हिटल की वाइफ ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किया है, साथ ही बताया कि पालतू कुत्ते की मदद से किसी तरह गाय व्हिटल अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। सोशल मीडिया पर गाय व्हिटल की वाइफ ने फोटो शेयर किया है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि गाय व्हिटल हॉस्पिटल में बेड पर लेटे हैं, साथ ही पूरा शरीर खून से लथपथ नजर आ रहा है। गाय व्हिटल की वाइफ हना स्टूक्स ने पोस्ट के जरिए बताया है कि तेंदुए ने अटैक कर दिया, लेकिन किसी तरह वह अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाय व्हिटल ट्रेकिंग पर थे, लेकिन इस दौरान तेंदुए ने हमला कर दिया। बहरहाल, सोशल मीडिया पर खून से लथपथ गाय व्हिटल का फोटो तेजी से वायरल हो रहा है।

Post Top Ad