मायावती ने कांग्रेस की विरासत को बताया दागदार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, April 25, 2024

मायावती ने कांग्रेस की विरासत को बताया दागदार


लखनऊ : (मानवी मीडियासैम पित्रोदा की तरफ से दिए गए विरासत सम्बन्धी बयान को लेकर कांग्रेस पर राजनीतिक दल लगातार हमलावर हैं। भाजपा ने इसे विरासत टैक्स कहा है। साथ ही आरोप लगाया है कि कांग्रेस आम जनता को लूटने की योजना बना रही है। वहीँ इसको लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती भी कांग्रेस के विरोध में सामने आ गई हैं। उन्होंने गुरुवार को अपने एक्स हैंडल पर कांग्रेस की विरासत को दागदार बताया। मायावती ने लिखा कि कांग्रेस इस प्रकार के मुद्दे अपने गरीबी हटाओ नारे की विफलता से ध्यान हटाने के लिए आगे ला रही है। 

Post Top Ad